Hindi

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

फुटपाथ

फुटपाथ

उस शख्स का दोष क्या
भूख है साहेब
अच्छे अच्छे को गिरा देता है
युही वक़्त जाया नही करते
घर नही है
शर्मिंदा है हम तो
बिलखते उन आंखों में
दरिद्रता नही है
वरना किसी की हिम्मत नही
फुटपाथ में खाने को तरसे

तरसते है
कपड़े मकान भोजन के लिये
पेट बड़ा ज़ालिम है
तन नँगा न हो
डर है उनके आँखों में
नींद की तलाश में
फुटपाथ में सो जाते है
अमीर घर का बेटा दारू पीकर
कार चलता है
दिखाई नही देता है
गाड़ी चढ़ा देता है
फुटपाथ में मौत की तदात बढ़ रहा है

कायर नही है
शांति की तलाश है
अपराधी नही है हम
घर नही है कहाँ जाये
"शांति और व्यवस्था"
सवेंदनशील शब्द है
इसे कायम क्यो नही रखते
मोहताज है जिसके हम
तरस रहे है
युही फुटपाथ में नही पड़े होते

1 व्यक्ति भूखा मरा था
तब देश की शान डूब गई
कहने लगे हमारे यहाँ
भूख से एक भी मौत नही होती
अब तो फुटपाथ में 3लाख व्यक्ति
एक साल में भूखे मर जाते है
पैरवी कर रहे थे उस दिन
साहेब फैसला कर देते
आज फुटपाथ देखने को नही मिलता

-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
उम्र-18वर्ष 'बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र'
रामनगर,कवर्धा, छत्तीसगढ़
वर्तमान दुर्ग साइन्स कॉलेज में अध्ययनरत
मो.-8085686829
Email- Amitchandravanshi74@gmail.com




1 टिप्पणी: