दीवाली विशेष..
एक दीवाली से क्या
जज्बात बदल रहे है
हालात बदल रहे है
पहले कुछ और था
आज कुछ और है
आगे कुछ और होगा
जवान के नाम एक दीवाली
एक दीपक प्रभु के नाम
स्वतंत्र के लिए खड़े
एक दीपक जवानों के नाम
दीपदान का पर्व उनके नाम
भारत माँ के वीर सपूतों के नाम
किसान के नाम एक दीपक
जयकारा जवानों के नाम
समझे आज दीपदान का पर्व
राम जी के याद में
कितने घर उजाला हो गया
वर्षो से जो परम्परा है
आज भी बरकरार है
खुशी हर्षोल्लास का पर्व
अद्भुत रंग लेकर आता है
दीपक चारों ओर चमक लाता है
सद्भावना व भाईचारे का पर्व
एकता की मिशाल पेश करता है
धन धान्य से परिपूर्ण धनतेरस
मुस्कुराहट से परिपूर्ण रूपचौदस
खिलखिलाहट से परिपूर्ण दीवाली
गौ माता से परिपूर्ण गोवर्द्धन पूजा
भाई बहन से परिपूर्ण भाईदूज।
-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें