राष्ट्र निर्माता...
एक बोल एक काम एक नारा,
हम सबको है शिक्षा से प्यार।
इतिहास रचते है काबिल लोग,
निर्माण करते है शिक्षक जन।
न लूट किसी से न बेर किसी से,
एकता का पाठ प्रत्येक सम्भव।
जीवन का निर्माण सरलता से,
ज्ञान संचरित सहजता से किये।
अगर तू दरिंदा है तो श्मशान तेरा,
अगर तू मेहनती है तो जन्नत तेरा।
मत भूल मेहनत में कामयाबी है,
जरूरी नही चला तो जीत मिले।
आंच न आने दी कभी हम पर,
खुदगर्ज़ नही हुए ज्ञान दिए सदा।
देश डूबने को था शिक्षा को बढ़ावा दिए,
बहुत से गुर आये जो नया पाठ पढ़ाये।
एक कलम भविष्य तय करती है,
पहचान, सम्मान बनके उभरती है।
वक़्त की भीड़ में कभी रुकना नही,
निरन्तर आगे बढ़ते जाना है सीख दिये।
शिक्षा के सामने अज्ञानी नतमस्तक हो जाते,
ज्ञान सभी दिशा में बहते जाते शिक्षा महान,
शिक्षा ज्ञान का सही मायने की बखान करती,
है राष्ट्र निर्माता एक शिक्षक के भरोषे साथ से।
-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
उम्र-18वर्ष बीएससी प्रथम वर्ष की छात्र,
रामनगर, कवर्धा, छत्तीसगढ़
मो.-8085686829
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें