Hindi

शनिवार, 12 अगस्त 2017

रंग है तीन

रंग है तीन
पर बंया करती है
सभी भारतीय को...
जिसके सामने
नतमस्तक हो जाते है
सभी वर्ग के लोग
न भेद किसी से
न बेर किसी से
बांधे रखा है
हम सभी को
तीन रंग मात्र
भारत की एकता
दर्शाती है
है सभी का मान
नतमस्तक हो
जाते है
सभी के निगाहे
ध्वज के आगे
झुक जाती है
अपने आप
सम्मान परिलक्षित
हो जाता है
हिंदू मुस्लिम
सिख ईसाई
आपस में सब
भाई भाई
कहकर
माँ भारती की
रक्षा करने वाले
वीर जवान बन जाते है
माँ भारती की कर्ज
अदा कर जाते है।

-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
उम्र-18वर्ष 'विद्यार्थी'
रामनगर,कवर्धा,छत्तीसगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें