Hindi

मंगलवार, 7 अगस्त 2018

इंतजार है

इंतजार है

आसमान की ओर नजर
खेत में फसल है
पानी के इंतजार में
अन्नदाता देख रहा
पानी बरसने का इंतजार
खत्म नही हो रहा
फसल लहलहाती नजर आये
पहले पानी तो गिरे
इंतजार है उस समय का
जब धरती आसमान
क्षितिज में मिले
वर्षा ऋतु बीत रही है
पानी का पता नही
चारों तरफ पानी की
हाहाकार मची हुई है
नजर किधर घुमाये
अफसोस और इंतजार
आखिर कब तक
समय बीत रहा है
मिट्टी से जो खुश्बू आती
न जाने वह वक़्त कब आये
फसल जगे या मार जाये
इंतजार पानी का है
भूख तो सभी को है
न जाने कब अन्न खेत से आये
अन्नदाता भी खुश हो जाये
इंतजार है उस वर्षा का
जो फसल के लिये अमृत है।

-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"


3 टिप्‍पणियां: