Hindi

मंगलवार, 13 जून 2017

शब्दो के मोल से कलम के नोक से -अमित चन्द्रवंशी "सुपा"

शब्दो के मोल से कलम के नोक से
लिख देना एक बात...
मन मे श्रद्धा,है विश्वास कलम में
पन्ने में लिख देना इतिहास अमर...
लेख जब लिख जाये, कलम रख न देना
मन चंचल हो जाये तो पन्ने पलट लेना
समय पर तलवार उठा लेना...
मन के द्वेष मिट जाए तो
एक लेख नादान के लिए चला देना
कविता कहानी में सच्चाई लाना
सारे अशुद्धि मिटा देना...
है तू मोल इस भारत का
अपना फर्ज निभा देना
बन्धुत्व का एक परिचय देना
भारत का सच्चा बेटा बन जाना...
माँ भारती का कर्ज चुका देना
अपना कर्तव्य निभा देना..
बेबी हलदर जैसे बन जाना
एक नया किताब लिख
सारे दोष को तबाह कर देना..
सच्चाई को सबके आगे लाना
कलम की ताकत दिखा देना
बदलने चला हो तो बदलाव लाना
कलम के नोक से एक
नया इतिहास लिख जाना...

-अमित चन्द्रवंशी "सुपा"
उम्र-18वर्ष 'विद्यार्थी'
रामनगर कवर्धा छत्तीसगढ़
मो.-8085686829

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें