मजदूर की योगदान
-अमित चन्द्रवंशी
दुनिया को नई दिशा मजदूर ने दिया,
प्रकृति में बदलाव मजदूर की विशेष देन हैं
मंजिल तक जाने के रास्ते पल-पल बनाते गए,
अपने सीमा से अनंत सीमा की ओर मजदूर चले
दुनिया के काफिले में मजदूर पल-पल जीये.....
सात अजुबा का निर्माण जिन्होंने पल भर में किये,
चन्द्रमा-मंगल तक का रास्ता जिन्होंने असानी से तय किये
धरती के अंदर 12किमी अब तक चले गए हैं,
आसमान का सफर पलभर में मजदूर ने किये
मजदूर जिनकी आत्मा है दुनिया की आशा.....
दुनिया में जरूरत का समान का कल्पवृक्ष हैं मजदूर,
एक नई दिशा पवन के मार्ग से दिया मजदूर ने
जल से लम्बी यात्रा पर क्षणभर में तय किया,
धरती से अमुल्य रत्न असानी से निकाल दिया
लोभ,मोह,घमण्ड का त्याग हैं मजदूर.....
दुनिया को इतना सक्षम किये तारे की गणना के लिए,
विश्व का धरोहर मेरा मातृभूमि के मजदूर की देन हैं
दुनिया में कंप्यूटर मोबाइल में इंटरनेट की देन हैं मजदूर,
ऊची मंजिल तक पहुचने के लिए दिए है
दुनिया के जरूरत की पूर्ति मजदूर से हैं.....
काँटों में फूल बोयें जरूरत से ज्यादा प्यार दिये,
कृत्रिम का निर्माण कर दुनिया को शांति प्रदान किए
कठिन घटना में जीवनदायनी बनकर दुनिया का पालन करते हैं,
दुनिया को जरूरत से भरे मिसाइल सेटालाइट दिए
मजदूर के बिना पृथ्वी मररहु हैं......
-अमित चन्द्रवंशी
8085686829
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें